मेजवां। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के हेंगईपुर गांव निवासी अजीमुल्ला ने नौ मई को चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उसने बताया कि नौ मई को वह अपने पुत्री तमन्ना के साथ कस्बा में घर का सामान खरीदने आया था। इसी दौरान पुत्री के बड़े बैग से गुलाबी रंग का छोटा पर्स चोरी हो गया। जिसमें लगभग चार सौ रुपये व आधार कार्ड था।
शनिवार को पुलिस ने खोरासन रोड रेलवे स्टेशन के पास से दो महिलाओं को पकड़ा। जिनके पास से तमन्ना के पास से चोरी गुलाबी रंग का पर्स बरामद हुआ। जिसमें आधार कार्ड व रुपये भी मिले। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम बानी देवी व अनीता निवासिनी गड़ेरीपट्टी थाना कोतवाली जीयनपुर बताया। दोनों का पुलिस ने चालान कर दिया।