फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कपड़े की दुकान से हुई चोरी मामले में दो चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सरायमीर थाना क्षेत्र के सिराजी का पूरा मुहल्ला स्थित कपड़े की दुकान से शुक्रवार की रात चोरों ने 5.95 लाख रुपये शटर का ताला तोड़कर उड़ा दिया था। रविवार को पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार करते हुए चोरी किए गए रुपये और तमंचा-कारतूस बरामद कर लिए हैं। सरायमीर कस्बा निवासी मो. यूसुफ की सिराजी का पूरा मुहल्ले में कपड़े की बड़ी दुकान है। शनिवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर दुकान मालिक मो. युसूफ ने सरायमीर थाने में तहरीर दिया। रविवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मदरसा बैतूल ओलूम सरायमीर के पास से दो युवकों को तमंचा-कारतूस के साथ पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम शहनवाज और मो. दाऊद निवासी सिराजी पूरा थाना सरायमीर बताया। दोनों का पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें