आजमगढ़। जहानागंज थाने की पुलिस ने मंगलवार को गोवध निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमे में फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी गिरफ्तारी अकबेलपुर से जहानागंज की ओर आ रहे समय हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद कर उसे सीज कर दिया।
पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कोल्हुखोर गांव मोड़ के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अरोपियों में असफाक आलम उर्फ सोनू निवासी बरहतीर जगदीशपुर और असफाक अहमद उर्फ डब्लू निवासी शहीद नगर, जहानागंज को गिरफ्तार किया। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक असफाक आलम पहले भी एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी के कई मामलों में जेल जा चुका है। वहीं असफाक अहमद का नाम पहली बार गोवध प्रकरण में सामने आया है।