फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में दो चौकी प्रभारी निलंबित

Tue, 08 Sep 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रतिमा विसर्जन के दौरान रविवार की रात जामा मस्जिद के पास दो पक्षों में हुई हिंसक झड़प में लापरवाही बरतने पर एसपी ने पहाड़पुर और बदरका पुलिस चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया। इस मामले में सोमवार को जामा मस्जिद के इमाम ने अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावना भड़काने, पथराव कर दहशत फैलाने, मारपीट करने और धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान कर रही है। तनाव को देखते हुए शहर में जगह-जगह पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन

गौरीशंकर और दलालघाट मुहल्ले के युवक रविवार को राधा-कृष्ण की प्रतिमाएं विर्सजन के लिए ले जा रहे थे। गौरीशंकर घाट के लोग जुलूस लेकर पुरानी कोतवाली, चौक होते हुए गए, जबकि दलालघाट का जुलूस जामा मस्जिद की तरफ से जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार मस्जिद के पास किसी बात को लेकर विवाद होने पर ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें चोट लगने से मंजूर, साबिर, अजहर और आमिर घायल हो गए। समय रहते पुलिस ने हालात को नियंत्रित कर लिया। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस देर रात भी दबिश देती रही। एसपी ने प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी पहाड़पुर अश्वनी पांडेय और बदरका चौकी प्रभारी राजीत यादव को निलंबित कर दिया। उधर, जामा मस्जिद के इमाम इंतेखाब आलम ने सोमवार को अश्लील गाना बजाकर धार्मिक भावना भड़काने, पथराव कर दहशत फैलाने, मारपीट करने और धमकी देने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
इनसेट
पुलिस के भय से घर छोड़कर भागे
आजमगढ़। जामा मस्जिद के पास रविवार की रात हुई हिंसक घटना के बाद शहर के दलालघाट मुहल्ले के ज्यादातर लोग रात से ही घर छोड़कर फरार हैं। घरों में सिर्फ महिलाएं ही हैं। भय का आलम यह है कि सोमवार को इस मुहल्ले के रहने वाले ज्यादातर लड़के स्कूल भी नहीं गए।
विज्ञापन

इनसेट
विसर्जन के दौरान नहीं थी पुलिस
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दूसरे दिन रविवार की शाम से ही शहर के विभिन्न स्थानों से विसर्जन जुलूस निकलने लगे थे। लेकिन शहर के किसी भी क्षेत्र या स्थान पर पुलिस के जवान नजर नहीं आ रहे थे। शहरवासियों और पूजा पंडाल समिति के लोगों का कहना है कि यदि पुलिस तैनात रहती तो यह घटना न हो पाती।
कोट :
इस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिये आरोपियों की पहचान की जा रही है। प्रथम दृष्टया लापरवाही मिलने पर चौकी प्रभारी पहाड़पुर और बदरका को निलंबित कर दिया गया है। - आकाश कुलहरि, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें