फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दूसरे की जगह परीक्षा देने में दो सॉल्वर गिरफ्तार

विज्ञापन
दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने वाली दो साल्वर गिरफ्तार। श्रोत-पुलिस
विज्ञापन
आजमगढ़। शिक्षा सत्र 2024-25 में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में दूसरे परीक्षार्थी के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में गंभीरपुर पुलिस ने मंगलवार को दो साॅल्वर प्रियंका पाल और सीमा को उनके घरों से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

यह कार्रवाई पिछले साल 6 मार्च को पकड़े गए साॅल्वर गिरोह की जांच के दौरान की गई। गंभीरपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए एसटीएफ व आजमगढ़ पुलिस अभियान चलाया जा रहा था।
इसी क्रम में सूचना मिलने पर 6 मार्च 2025 को पंडित कामता प्रसाद इंटर कॉलेज मुडहर ठेकमा थाना गंभीरपुर में एसटीएफ व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा था।
विज्ञापन

जांच में पाया गया कि वास्तविक परीक्षार्थियों के स्थान पर सॉल्वर बैठाकर आधार कार्ड में फोटो टैम्परिंग कर परीक्षा दिलाई जा रही थी। विद्यालय प्रबंधक विजय तिवारी व प्रधानाचार्य बबिता तिवारी द्वारा प्रति परीक्षार्थी धनराशि लेकर इस अवैध कार्य को संचालित किया जा रहा था।
मौके से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि अन्य भागे हुए थे। थाना गंभीरपुर में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज थी। जांच के दौरान आरोपी प्रियंका पाल व सीमा का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें