फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुर्गा लदी पिकअप लूट में नपे दो एसओ, लाइन हाजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। मुर्गा लदी पिकअप के लूट के मामले में कार्रवाई करने से कतराना दो थाना प्रभारियों पर भारी पड़ गया। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सिधारी विनय मिश्रा व एसओ कप्तानगंज नदीम अहमद फरीदी को लाइन हाजिर कर दिया है। दो दिन पहलेएसपी ने देवगांव कोतवाली प्रभारी और वहीं एक पखवाड़े पहले एसओ रानी सराय को हटा दिया था।
विज्ञापन

मऊ जिले के हलधरपुर थाना क्षेत्र के चकरा गांव निवासी अख्तर अली पिकअप चालक है। गांव के ही अबरार अली के साथ वह बृहस्पतिवार की रात अतरौलिया क्षेत्र स्थित एक मुर्गी फार्म पर मुर्गा लेने पहुंचा था। मुर्गा लादने के बाद वह वापस लौट रहा था कि सिधारी थाना अंतर्गत बैठौली के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। दो बदमाश बोलेरो से उतरे और तमंचा सटा कर चालक खलासी को उतार कर अपने बोलेरो में बैठा कर बंधक बना लिया। इसके बाद मुर्गा लदी पिकअप लूट कर फरार हो गए। चालक खलासी को बोलेरो सवार बदमाशों ने महराजगंज थाना क्षेत्र के कुंभट गांव के पास छोड़ा। इसके पूर्व इनके पास से नौ हजार रुपये व मोबाइल भी बदमाशों ने छीन लिया। किसी तरह दोनों पहले कप्तानगंज थाने पहुंचे तो एसओ कप्तानगंज नदीम अहमद फरीदी ने उन्हें सिधारी थाने भेजा। सिधारी थाने पहुंचे पर एसओ विनय मिश्रा ने भी उन्हें बैरंग वापस लौटा दिया। जबकि कायदे से दोनों थानाध्यक्षों को पीड़ित की शिकायत सुननी चाहिए थी और मौका मुआयना करना चाहिए था। एसपी ने इसे संज्ञान में लिया और शनिवार की सुबह ही दोनों थाना प्रभारियों को ठीक ढंग से जिम्मेदारी न निभाने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया।
जो जिम्मेदारी के निर्वहन में लापरवाही करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। पीड़ितों की समस्या थाने पर पहुंचने पर विवेचना करने के साथ ही जांच पड़ताल अवश्य किया जाना चाहिए। पीड़ित थाने पर पहुंचे और कार्रवाई न की जाए यह गलत है।-सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें