फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन के निर्माण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। उदैना गांव में पंचायत भवन के निर्माण को लेकर बुधवार को गांव के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इसमें एक पक्ष का कहना था कि पंचायत भवन का निर्माण गांव के बीचो बीच स्थित पोखरे के इर्दगिर्द करवाया जाए, जबकि पंचायत भवन का निर्माण अनुसूचित बस्ती के बगल में करवाया जा रहा है। तनाव की जानकारी पर पहुंची पुलिस और ब्लाक अधिकारियों ने पहले के स्थान पर निर्माण शुरू कराया।
विज्ञापन

पंचायत भवन के निर्माण का विरोध करने वालों का कहना था कि दिनों से पंचायत भवन का निर्माण पोखरी पर करवाने के लिए एसडीएम सहित जिले के अन्य आला अधिकारियों को शिकायती पत्र दे चुके हैं। वोट बैंक की राजनीति से प्रधान पंचायत भवन का निर्माण अनुसूचित बस्ती में करवा रहे हैं। इसका लाभ गांव के एक चौथाई भाग को ही मिलेगा। बुधवार को दोनों पक्ष के आमने-सामने होने पर सूचना पर पुलिस और विकासखंड के अधिकारी कर्मी भी मौके पर पहुंचे। निर्माण कार्य जारी रखने के लिए कहा। विरोधी पक्ष लगातार निर्माण कार्य का विरोध कर रहा था। घटिया निर्माण करने का भी आरोप लगाया। बीडियो आजम अली के प्रतिनिधि रूप के में पहुंचे सहायक विकास अधिकारी अनिल राय ने बताया कि मामले का प्रस्ताव हो चुका है। निर्माण भी शुरू हो गया है। ऐसे में इसे बदल पाना असंभव है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें