थाना के लोहानपुर फतेहपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह अलाव तापने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। सुबह तो कहा-सुनी के बाद मामला शांत हो गया लेकिन शाम साढ़े पांच बजे दोनों पक्ष एक बार फिर आमने सामने हो गए। इस दौरान दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी-डंडा से हमला बोल दिए। जिसमें 36 वर्षीया कुसुम पत्नी विरेंद्र, शिवम पुत्र सिकंदर, पंचम राम व भीम आदि घायल हो गए। सभी का सीएचसी पर इलाज चल रहा है। मामला दो समुदायों के बीच का होने से हड़कंप मच गया है। वहीं पुलिस बच्चों के बीच विवाद की बात कह रही है। एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी गई है।