हड़ताल में शामिल होने और अनियमितता के आरोप में दो सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। रबी सीजन में सचिवों की हड़ताल से प्रशासन सख्त हो गया है।
सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार ने बताया कि हड़ताल में शामिल होने और अनियमितता के आरोप में तरवां और बहलोलपुर सहकारी समितियों के सचिवों को निलंबित कर दिया गया है। इसके अलावा 15 बी-पैक्स समितियों के सचिवों को नोटिस जारी किए गए हैं।
एआर सहकारिता ने बताया कि सहकारिता विभाग किसानों को उर्वरक वितरण, ऋण वितरण व वसूली, मूल्य समर्थन योजना के अंतर्गत किसानों की उपज खरीदने और अन्य सहकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।
सचिवों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण किसानों को होने वाली असुविधा को विभाग ने गंभीरता से लिया है। 15 बी-पैक्स समितियों के सचिवों और कर्मचारियों को भी नोटिस जारी किए गए हैं। निलंबन और प्रभार समाप्त करने की कार्रवाई की जा रही है।