थाना कोतवाली पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम के हत्थे चढ़ा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित इनामिया ?
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। शहर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रुपये के दो इनामियां अपराधियों को मंगलवार को दोपहर साढ़े तीन बजे रोडवेज के पीछे से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ 18 जनवरी 2021 को पुलिस पार्टी पर फायर किया था। इस दौरान गांजा भी बरामद किया गया था। प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर शहर कोतवाली में 9 अप्रैल 2022 को गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत श्रीकांत राय निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर, जिलाजीत निवासी तहबरपुर, प्रमोद यादव निवासी बसही जरमजेपुर थाना तहबरपुर, लालू निवासी जानकीपुर थाना तहबरपुर व पीयूष राय जानकीपुर थाना तहबरपुर के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें अभियुक्त श्रीकांत राय व पीयूष राय वांछित थे। जिन्हें टीम ने गिरफ्तार किया।