फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बार ः दो प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र लिया वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
बूढ़नपुर। तहसील बार एसोसिएशन बूढ़नपुर के विभिन्न पदों के लिए हुए नामांकन पत्रों की मंगलवार को जांच व नामांकन पत्रों के वापसी की प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष व महामंत्री पद के एक- एक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अन्य पदों के लिए सिर्फ एक- एक नामांकन पत्र दाखिल होने से उन्हें निर्विरोध चुना गया। अब सिर्फ अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए मतदान होगा। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष निर्मल कुमार लाल श्रीवास्तव व चुनाव अधिकारी उमा शंकर पांडेय के नेतृत्व में नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच में सभी नामांकन पत्र सही पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह, रामनिवास सिंह, सुभाष चतुर्वेदी नामांकन किया था। जिसमें वीरेंद्र ने अपना पर्चा वापस ले लिया। मंत्री पद के लिए चार प्रत्याशी पंकज लाल श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, उपेंद्र पाठक व रामहित शर्मा में से पंकज लाल श्रीवास्तव ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब अध्यक्ष पद के दो व मंत्री पद के तीन प्रत्याशियों के बीच चुनाव होगा। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सहमंत्री सहमंत्री प्रशासन, सहमंत्री प्रकाशन, सहमंत्री पुस्तकालय, वरिष्ठ कार्यकारिणी, कनिष्ठ कार्यकारिणी पद के लिए प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए। चुनाव अधिकारी उमाशंकर पांडेय ने बताया कि अध्यक्ष व महामंत्री पद के लिए 22 दिसंबर सुबह 10 बजे से दोपहर ढाई बजे तक मतदान होगा। इसके बाद मतगणना शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें