फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ईनामियां साइबर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे

विज्ञापन
पुलिस आफिस में पकड़े गए इनामी साइबर आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी त्रिवेणी सिंह। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। एसटीएफ व जनपद पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई में दो ईनामी अपराधियों को गिरफ्तार किया। ये ऑनलाइन शॉपिगं मे लकी ड्रा निकलने का लालच देकर ठगी करते थे। इन दोनों के पास से पुलिस ने कई मोबाइल, कंप्यूटर व अन्य सामान बरामद किये है। इन दोनों की पुलिस को उस समय से तलाश थी जब पवई थाना क्षेत्र में चार साइबर अपराधी पकड़े गये थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के शेफी मार्केट में एक दुकान के अंदर दो लोग एसएस एंड कंपनी के नाम से ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने का आफिस चला रहे हैं। इस पर एसटीएफ व जनपद पुलिस की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को छापा मारा। मौके पर मौजूद लोग शटर गिरा कर अंदर काम कर रहे थे। पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद सुधीर मेहतो पुत्र अवधेश मेहतो निवासी आरसी 59 सेकेंड फ्लोर गली नंबर 4 प्रकाश नगर, खोड़ा कालोनी थाना इंद्रपुरम जिला गाजियाबाद व कप्तान सिंह पुत्र विजय कुमार निवासी फूलपुर खंडेरा गिरिराजपुर थाना जारचा जनपद गौतमबुद्धनगर भागने का प्रयास करने लगे। जिन्हें पुलिस टीम ने पकड़ लिया। मौके से छह कंप्यूटर, 15 सिम, 9 मोबाइल, दो एटीएम, एक आधार कार्ड, एक ईसीएचएस कार्ड, दो डायरी जिसमें ऑनलाइन शॉपिंग से संबंधित डाटा थे आदि बरामद किया। पूछताछ में दोनों ने ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर ठगी करने की बात स्वीकार की। एसपी ने बताया कि पूछताछ में ज्ञात हुआ कि बलिया जिले का प्रदीप पुत्र सुखलाल इनका मुखिया है जो इन्हें ऑनलाइन शॉपिंग करने वालों का डेटा उपलब्ध कराता है। यहां के पहले दोनों शातिर दिल्ली में यह काम करते थे। सुधीर महतो व कप्तान सिंह ने बताया कि मयूर विहार दिल्ली मे वीर सिंह, प्रदीप कुमार, अरुण पाल, चंद्र किशोर व नंदन राव पटेल आदि के साथ मिल कर लोगों से ऑनलाइन शॉपिगं मे लकी ड्रा निकलने का लालच देकर ठगी करते थे। पूर्व में प्रदीप कुमार को छोड़कर हमारे अन्य साथी उपरोक्त मुकदमे मे जेल जा चुके हैं। प्रदीप अभी फरार है और बिहार में छिपा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें