आजमगढ़ जिले में नाबालिग लड़कियों को शादी का झांसा या बहला-फुसलाकर भगाने के दो मामलों में पुलिस ने शनिवार को कार्रवाई की।
थाना पवई व अहरौला पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई कर एक वयस्क आरोपी को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया। दोनों मामलों में पीड़िताओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। पीड़िता के पिता ने शनिवार को ही थाने में तहरीर दी थी कि अंबेडकर नगर जनपद के मालीपुर थाना क्षेत्र के अमरन शैदपुर खजूरी गांव निवासी रमेश ने उनकी नाबालिग बेटी को शादी का झांसा देकर भगा ले गया।
पवई थाना प्रभारी प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज होने के कुछ घंटों बाद ही कलान चौराहे से दोपहर करीब दो बजे आरोपी रमेश को पीड़िता सहित पकड़ लिया। जांच में पोक्सो एक्ट की धारा बढ़ाई गई।
वहीं अहरौला थाने की पुलिस ने 26 नवंबर 2025 को दर्ज प्राथमिकी में मिशन शक्ति 5.0 के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने खुजरी चौराहे से आरोपी बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। अहरौला थाना प्रभारी अमित मिश्रा ने बताया कि एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है।