बलरामपुर। क्षेत्र के खुटौली और तिवारीपुर में बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। तहबरपुर थाना क्षेत्र के खुटौली गांव में बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में गांव की रहने वाली 50 वर्षीय माया देवी पत्नी रामजतन बाजार जाने के लिए पैदल घर से निकली थीं। जैसे ही वह गांव की मुख्य सड़क पर पहुंचीं, तभी तेज रफ्तार मैजिक वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर से माया देवी की मौके पर ही मौत हो गई। तहबरपुर पुलिस ने मैजिक वाहन को भी जब्त कर लिया है। मृतका माया देवी चार बेटों और दो बेटियों की मां थीं। वहीं, सिधारी थाना क्षेत्र के जमीन गांव निवासी 40 वर्षीय नगेंद्र प्रसाद शर्मा की शुक्रवार तड़के सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे नागेंद्र घर से पैदल तिवारीपुर जा रहे थे। अभी गांव से कुछ ही दूरी पर पहुंचे थे कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। मृतक नागेंद्र अपने दो भाइयों व तीन बहनों में तीसरे नंबर पर था।