फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: पैसे का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कई आपत्तिजनक सामान बरामद

Mon, 25 Sep 2023 05:41 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं । 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले के लालमऊ गांव में ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर धर्मांतरण कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को सोमवार को मेहनाजपुर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कब्जे से कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुए हैं। एसओ मेहनाजपुर अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में सलमान पुत्र इसराइल गाजीपुर जिले के खानपुर थाने के सिधौना गांव निवासी है, जबकि दूसरा त्रिभुवन राम पुत्र श्रीपत राम मेहनाजपुर थाने के खुंदनपुर गांव का रहने वाला है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि लालमऊ गांव निवासी रविंद्र राम पुत्र मानेराम ने थाने में इनके खिलाफ केस दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि कुछ लोग रुपये का लालच देकर उसका और परिवार के अन्य सदस्यों का धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे हैं। लालच दे रहे हैं कि तुम्हें और रुपये मिलेंगे। बच्चों की शिक्षा दीक्षा भी नये धर्म के मुताबिक स्कूल में होगी।

तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और इनके अन्य साथियों की तलाश में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजमगढ़ जिले में धर्मांतरण की कोशिश का यह पहला मामला नहीं है। हालांकि कार्रवाई के बाद भी इस तरह के मामले सामने आ रहे हैं। कभी झाड़फूंक तो कभी विशेष प्रार्थना सभा के नाम पर जिले में धर्मांतरण की कोशिश की जाती रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें