फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पक्ष भिड़े, बुजुर्ग की हुई मौत

विज्ञापन
मृतक रामबचन ( फाइल फोटो ) - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे भूमि विवाद को लेकर के पट्टीदारों में आपस में मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पुत्री ने पट्टीदारी के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पीएम में भेजने के साथ ही दो आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बेरमा गांव निवासी 65 वर्षीय रामबचन पुत्र स्व. रामदेव का अपने भतीजे अरविंद पुत्र सोचन से भूमि विवाद चल रहा था। इसी मामले में शुक्रवार रात को दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि अरविंद ने ईंट-पत्थर से हमला कर रामबचन को घायल कर दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की मात्र दो पुत्रियां सुनीता व सरोज है और दोनों एक ही परिवार में ब्याही है। मृतक के पत्नी बादामी का 14 अक्तूबर को निधन हो गया था। इसकी तेरहवीं शुक्रवार को थी। इसमें शामिल होने के लिए दोनो पुत्रियां सुनीता व सरोज भी आई हुई थी। घटना के बाबत बड़ी पुत्री सुनीता ने थाने पर पांच के खिलाफ तहरीर दी। इसमें हारून पुत्र चंद्रभान, अरविंद व राजू पुत्र सोचन, अरूण पुत्र अरविंद व सोचन पुत्र स्व. रामदेव शामिल है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया और अरविंद व सोचन को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
15 बिस्वा जमीन खरीद मकान बनवाया था मृतक ने
आजमगढ़। मृतक रामबचन फरीदाबाद में नौकरी करता था। नौकरी से वापस घर लौटने पर उसने पैतृक 15 बिस्वा जमीन जिसमें सभी छह भाई हिस्सेदार थे को छोड़ खुद 15 बिस्वा जमीन खरीदा और उस पर मकान बनवा कर रह रहा था। इसी 15 बिस्वा जमीन का विवाद पट्टीदार खड़ा किए हुए थे और उसी को लेकर अक्सर ही विवाद होता रहता था। पट्टीदारों की नजर मृतक के इसी मकान व जमीन पर थी।

जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के बेरमा गांव में मृतक रामबचन के रोते बिलखते परिजन।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें