फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी से फैले डायरिया से दो और की हुई मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। स्थानीय कस्बे में दूषित पानी की सप्लाई के चलते एक सप्ताह से फैले डायरिया ने दो और की जान ले दिया। डायरिया से मरने वालों की संख्या बढ़ कर अब चार हो गई है। इसके बाद भी जिम्मेदार मूक दर्शक बने हुए है। न तो स्वास्थ्य महकमा न ही नगर पंचायत प्रशासन ही किसी प्रकार की कवायद कर रहा है। कस्बे में फैला डायरिया अब जानलेवा होता जा रहा है। दो दिनों में कुल चार लोगों की मौत हो चुकी है। नए मृतकों में कस्बे के हरिजन बस्ती निवासीनी 52 वर्षीया संपत्ति देवी पत्नी राममिलन व 7 वर्षीय अंश कुमार पुत्र बृजेश कुमार ने दम तोड़ दिया। बुधवार की देर शाम भी दो लोगों की मौत हुई थी। डायरिया से मौत का सिलसिला शुरू होते ही पूरे कस्बे में हड़कंप सा मच गया है। वहीं जिम्मेदार पूरी तरह से मुकदर्शक बने है। स्वास्थ्य महकमा भी जहां ध्यान नहीं दे रहा है तो वहीं नगर पंचायत प्रशासन व तहसील प्रशासन भी हवा-हवाई कवायद में जुटा हुआ है। मृतकों के परिजनों का आरोप है कि पांच दिनों से उल्टी दस्त हो रहा था। प्राइवेट अस्पताल पर इलाज कराया जा रहा था लेकिन सुधार नहीं हुआ। कस्बे में कई परिवार ऐसे भी है जहां आज भी पूरा परिवार ही डायरिया की चपेट में है। पूरे कस्बे में जगह-जगह गंदगी का भी अंबार लगा हुआ है। न तो साफ-सफाई व्यवस्था की ओर नगर पंचायत प्रशासन ध्यान दे रहा है न ही वर्तमान कोरोना काल में सैनिटाइजेशन आदि ही कराया जा रहा है। दो दिनों में चार की मौत के बाद पूरे कस्बे में हड़कंप की स्थिति है। वहीं नगर पंचायत के सभासदों का आरोप है कि नगर पंचायत के दूषित पानी से ही डायरिया फैला है। इसके बाद भी नगर पंचायत प्रशासन ध्यान नहं दे रहा है। सभासद दिनेश मद्धेशिया, निजामुद्दीन, रमेश सिंह, रिंकू मोदनवाल, अभिमन्यु जायसवाल आदि ने नगर पंचायत परिसर में बैठक कर व्यवस्था में सुधार को लेकर ईओ व चेयरमैन को पत्रक भी सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें