फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गैर इरादतन हत्या के मामले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के हरैया गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को दो और वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि हरैया गांव निवासी माया ने 22 जुलाई को तहरीर देकर बताया था कि 21 जुलाई की शाम करीब सात बजे गांव के कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर उनके देवर संदीप और देवरानी मंजू पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर उनके पति अजय बीच-बचाव करने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें भी बेरहमी से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल अजय को परिजन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरैया और फिर जिला अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ जीयनपुर कोतवाली में एफआईआर दर्ज किया गया।
कोतवाल ने बताया कि अब तक अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को चंद्रशेखर उर्फ चन्द्रेश, सुरेन्द्र और सुनैना को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। इसके बाद 23 जुलाई को आशीष कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 25 जुलाई को शेष दो आरोपियों साधू उर्फ शैलेन्द्र और देवाशीष को चुनहवा चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो डंडे भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें