पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गाजीपुर जनपद के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के शंकरपुर निवासी 24 वर्षीय राजेश यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी विजय यादव (36), निवासी केशरवां, थाना दुल्लहपुर, गाजीपुर, भागने के प्रयास में पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
इसे भी पढ़ें; UP: पिटाई से शख्स की मौत का मामला, निलंबित पुलिसकर्मियों सहित छह आरोपियों की 24 घंटे बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और चोरी की स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल बरामद की। घायल राजेश यादव को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, राजेश यादव के खिलाफ गाजीपुर, मिर्जापुर, मऊ और आजमगढ़ जनपदों में चोरी, ठगी, धोखाधड़ी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 17 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। वहीं विजय यादव के खिलाफ भी संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।