फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: चारधाम यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार ट्रक से टकराई, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। बद्रीनाथ-केदारनाथ की धार्मिक यात्रा से लौट रहे अधिवक्ताओं की कार तहबरपुर थाना क्षेत्र से गुजरे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे स्टोन नंबर 224 के पास पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

तहबरपुर थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि जखनियां तहसील के अधिवक्ता अखिलानंद सिंह अपनी पत्नी सुनीता सिंह, बुढ़ानपुर निवासी अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय, अधिवक्ता संजय पांडेय और उनकी पत्नी अंतिमा पांडेय के साथ चारधाम यात्रा से लौट रहे थे। रविवार रात करीब 12 बजे एक्सप्रेसवे से उतरते समय तेज रफ्तार कार ट्रक में पीछे से जा घुसी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वरिष्ठ अधिवक्ता रजनीकांत पांडेय (52) और सुनीता सिंह (45) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। घायल अखिलानंद सिंह, संजय पांडेय और अंतिमा पांडेय का उपचार चल रहा है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और क्षेत्र के लोग अस्पताल पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि देर रात घटना हुई इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर जाकर घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्पताल भेजा गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें