फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक और बोलेरो की भिड़ंत में दो की मौत

विज्ञापन
तरवां के रस्तीपुर में शोकाकुल मृतक श्रीनाथ सिंह उर्फ सिद्धनाथ सिंह का परिवार। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
तरवां। थाना क्षेत्र के गांव रस्तीपुर निवासी दो लोगों की बिहार के मुजफ्फरपुर में हादसे के दौरान मौत हो गई। वहीं, एक गंभीर रूप से गायल हुआ है। इनका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी होने पर गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मेंहनगर तहसील क्षेत्र के तरवां थाना निवासी रस्तीपुर ग्राम सभा के तीन लोग शुक्रवार को किराए की बोलेरो लेकर रोपनी के लिए बिहार से मजदूरों को लाने के लिए गए थे। शनिवार तड़के बिहार के मुजफ्फरपुर में ही ट्रक और बोलेरो से टक्कर हुई। इसमें दो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में रस्तीपुर निवासी ड्राइवर हरिंदर कुमार कुमार (24) पुत्र सतिराम, सेवानिवृत्त कंडक्टर श्रीनाथ सिंह उर्फ सिद्धनाथ सिंह (60) पुत्र कवलधारी सिंह शामिल हैं। वशिष्ठ (40) पुत्र भगेलु को गंभीर चोट आई हैं। इनका इलाज चल रहा है। शनिवार भोर में मामले की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। हरिंदर की 16 जून को शादी हुई थी। रविवार को शव गांव पहुंचे तो रोना धोना मच गया। हादसे की जानकारी के बाद गांव में शोक का आलम है। मामले की जानकारी मिलते ही रस्तीपुर ग्रामसभा में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें