फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के शंकरपुर चेकपोस्ट के पास रविवार को ट्रेलर से कुचलकर साइकल सवार अधेड़ की मौत हो गई। वहीं महराजगंज थाने के सरदहां के पास शनिवार की शाम अनियंत्रित बाइक पलट जाने से अधेड़ की मौत हो गई। जबकि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। सभी का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा। दो की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

रानी की सराय संवाददाता के मुताबिक रानी की सराय थाने के अदरसपुर गांव निवासी सूबेदार चौहान (55) रविवार की दोपहर साइकल से कहीं जा रहा था। शंकरपुर चेकपोस्ट के पास अनियंत्रित ट्रेलर से कुचलकर सूबेदार घायल हो गया। लोग जब तक उसे अस्पताल ले जाने का प्रबंध करते कि उसकी मौत हो गई। वह पांच बेटा और एक बेटी का पिता था। इसीक्रम में बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक महराजगंज थाने के भटहीं गांव निवासी रामवृक्ष यादव (48) पुत्र स्व. बासदेव शनिवार को बाइक से कहीं जा रहा था। महराजगंज थाने के सरदहां के पास बाइक पलट जाने से उसकी मौत हो गई। वह एक बेटी का पिता था। इसीक्रम में लालगंज संवाददाता के मुताबिक देवगांव कोतवाली के लालगंज बाजार निवासी इमरान (15) पुत्र शरीफ रविवार को फूलपुर कोतवाली के सजनी गांव निवासी अपने बुआ की बेटी मुन्नी (19) पुत्री मोइन को बाइक पर बैठाकर कहीं जा रहा था। कैथीशंकरपुर मोड़ पर महिला को बचाने के चक्कर में पलट गया। इसमें दोनों घायल हो गई। इसीक्रम में देवगांव कोतवाली के कोटा खुर्द गांव निवासी आकाश (30) और इसी थाने के शहरीबंधा गांव निवासी मंजेश (19) पुत्र मनोज दोनों लोग अपनी-अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे। देवगांव के बैरीडीह मोड़ पर दोनों की बाइक अनियंत्रित होकर पलट जाने से दोनों घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लालगंज में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने चारो लोगों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें