बस में सवार यात्री किसी तरह कूद कर बाहर भागने लगे। इसमें छह यात्री झुलस गए। घटनास्थल पर चीखपुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। अतरौलिया पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
झुलसे लोगों को अस्पताल भेजा गया तो वहीं मृतकों के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बस में सवार छह यात्री मामूली रूप से झुलसे जरूर हैं, लेकिन उनके सारे सामान आदि के साथ ही बस पूरी तरह जल गई।
घटना की जानकारी होने पर एसपी ग्रामीण राहुल रूसिया के साथ ही सीओ बूढ़नपुर गोपाल स्वरूप वाजपेई भी मौके पर पहुंच गये थे और बचाव व राहत कार्य में जुटे थे।