फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसे में दो घायल, एक की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सैदवारा रोड पर शनिवार की शाम लगभग तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में दो अधेड़ व्यक्ति घायल हो गए। घटना तब हुई जब फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बनबीरपुर निवासी भीखा राम (45) अपने मित्र रामकिशुन (56) के साथ बाइक से रामकिशुन की बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र बांटने निकले थे।
विज्ञापन

जैसे ही वे सैदवारा गांव के पास रानी की सराय पहुंचे, तभी सड़क पार कर रहे एक युवक को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में रामकिशुन को मामूली चोटें आईं, जबकि भीखा राम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां भीखा राम का इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें