फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार सहित दो की ठंड लगने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानागंज/लाटघाट। ठंड लगने से चौकीदार सहित दो लोगों की शनिवार रात मौत हो गई। दोनों लोगों की तबियत गेहूं के खेत में पानी देने से बिगड़ी थी। चौकीदार के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। जबकि दूसरे किसान के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। घटना के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

मृत चौकीदार फल्लू यादव (55) जहानागंज थाने के पुनर्जी गांव के निवासी थे। वह जहानागंज थाने पर चौकीदार के पद पर तैनात थे। जहानागंज थाने के बजहां गांव का उन्हें जिम्मा सौंपा गया था। बताया जाता है कि शनिवार की देर रात को फल्लू यादव अपने गेहूं के खेत की सिंचाई करके घर लौटे। घर आने पर उनके पेट और सीने में जोर का दर्द शुरू होने पर परिवार के लोग उसे क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां परीक्षण कर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। फल्लू यादव तीन बेटों के पिता थे। पुलिस उनकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दी। इसीक्रम में रौनापार थाने के बांका बुढनपट्टी गांव निवासी कैलाश (42) चार जनवरी को अपने गेहूं के खेत की सिंचाई किए। इस दौरान ठंड लगने से उनकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग तभी से क्षेत्र के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे थे। जहां इलाज के दौरान शनिवार की रात को मौत हो गई। वह चार भाईयों में छोटा और एक बेटा का पिता था। परिवार के लोग बगैर पीएम कराए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें