फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में बच्ची समेत दो ने लगाया फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर/बिंद्रा बाजार। दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में किशोरी के साथ ही एक युवक ने मंगलवार को संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासीनी 15 वर्षीया खुशबू बिंद पुत्री रूदल मंगलवार की शाम घर में ही छत के चुल्ले से रस्सी के सहारे फांसी लगा दी। देर रात परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी क्रम में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के थनौली गांव निवासी 22 वर्षीय करन पटेल पुत्र रतिभान पटेल ने मंगलवार की रात पंखे से रस्सी के सहारे लटक कर आत्महत्या कर लिया। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी तब हुई जब वे उसे जगाने के लिए पहुंचे। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें