फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: सड़क हादसों में वृद्ध समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट/बिंद्रा बाजार। जिले में 24 घंटे में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए हादसों वृद्ध समेत दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा-बाढू का पूरा गांव के बीच शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा हादसा गंभीरपुर थाना के बाहोरापुर गांव के मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। इस हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

रौनापार थाना क्षेत्र के निबियहवा-बाढू का पूरा गांव के बीच शुक्रवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रोशनगंज गांव निवासी वीरू यादव (22) शुक्रवार की शाम बाइक से कहीं गया था। रात नौ बजे वह घर लौट रहा था। अभी वह बाढू का पूरा-निबियहवा गांव के बीच में पहुंचा था कि अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे। मृतक दो भाइयों में छोटा था। वह गुजरात प्रांत में रहता था और कुछ दिनों पूर्व ही घर लौटा था।
विज्ञापन

साइकिल से बाजार जा रहा था वृद्ध
बिंद्रा बाजार। गंभीरपुर थाना के बाहोरापुर गांव के मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार ने साइकिल में टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार की मौत हो गई।

बाहोरापुर गांव निवासी सीताराम (61) शुक्रवार के देर शाम साइकिल से बिंद्राबाज़ार जाने के लिए घर से निकले। अभी वे गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे कि बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सीताराम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें लालगंज स्थित एक निजी अस्पताल ले जा कर भर्ती कराए। जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जिला अस्पताल ले कर भर्ती कराए। जहां देर रात सीताराम की मौत हो गई। मृतक दो पुत्र व दो पुत्रियों के पिता थे। मौत के बाद परिजन शव ले कर घर चले आए और सूचना पुलिस को दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बाइक सवार मौके पर बाइक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें