फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: रिहायशी मंडई में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबारी। फूलपुर कोतवाली के तिघरा गांव निवासी एक व्यक्ति के रिहायशी मंडई में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। अगलगी की इस घटना में पीड़ित परिवार की पूरी गृहस्थी जल कर राख हो गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

तिघरा गांव निवासी रामनयन यादव का गांव में रिहायशी मंडई था। जिसमें उसका पूरा परिवार रहता था। शुक्रवार की रात रामनयन के रिहायशी मंडई में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस घटना में मंडई में रखा सारा सामान व नकदी जल कर राख हो गई। पीड़ित के अनुसार अगलगी की इस घटना में उसका लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने टयूबवेल आदि चला कर किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें