फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मकानों से छह लाख रुपये के सामान उड़ाए

Thu, 16 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
 हेतूगंज गांव निवासी दो लोगों के घरों में बुधवार की रात घुसे चोर नगदी सहित करीब छह लाख रुपये का आभूषण चुरा ले गए। चोर एक व्यक्ति के घर में छत के रास्ते और दूसरे के मकान में लगे पीछे का दरवाजा तोड़कर घुसे थे। गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन



कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हेतूगंज गांव निवासी अश्वनी सिंह बुधवार की रात परिवार के साथ बरामदे में सोए थे। रात को चोर छत पर चढ़कर सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और अटैची और बक्सा का ताला तोड़कर 30 हजार रुपये नगद और चार लाख रुपये के आभूषण चुरा ले गए। अश्वनी सिंह क्षेत्र के अच्छे काश्तकार हैं। इसी गांव के रहने वाले मटरु निषाद भी परिवार के साथ दरवाजे के बाहर सोए थे। रात को सुनसान माहौल पाकर चोर मकान के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर भीतर घुस गए और दो लाख रुपये के आभूषण और कीमती सामान चुरा ले गए।

गुरुवार की सुबह परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी हुई। चोरी गए सामानों का मिलान कर थाने में तहरीर दी। सीओ बूढनपुर राधेश्याम ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने एसओ कप्तानगंज अशेषनाथ सिंह को मौके पर भेजे थे। पुलिस मुआयना कर लौट आई है। अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज है, जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें