फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: पीएम-सीएम पर टिप्पणी के बाद दो पक्षों मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Mon, 09 Oct 2023 08:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

आजमगढ़ के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज युवक ने पीएम व सीएम पर टिप्पणी की। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने असलहा निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
मारपीट की सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ के पुरानी कोतवाली क्षेत्र में बिजली कटौती से नाराज युवक ने पीएम व सीएम पर टिप्पणी की। इसे लेकर दो पक्षों में कहासुनी व मारपीट हो गई। एक पक्ष के युवक ने असलहा निकाल लिया। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुरानी कोतवाली क्षेत्र में रविवार को बिजली की कटौती रोज से कुछ ज्यादा हुई। रात लगभग 10 बजे मुहल्ले के डॉ. बनर्जी गली के पास राकेश कुमार उर्फ छेदी एक पान की गुमटी पर खड़े थे। इसी दौरान मुहल्ले का मो. आरिफ भी पहुंच गया और बिजली कटौती को लेकर सीएम व पीएम पर टिप्पणी की। इसका छेदी ने विरोध किया।

स्थानीय लोगों ने शांत कराया मामला

इसी को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और दोनों ने एक दूसरे को थप्पड़ जड़ दिया। पूरी घटना को कोई व्यक्ति मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर रहा था। कुछ ही देर में छेदी के परिवार के लोग आ गए तो आरिफ ने तमंचा निकाल लिया और लहराते हुए धमकी देने लगा। किसी तरह हस्तक्षेप कर लोगों ने रात में मामला शांत कराया।

देर रात ही पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसका पुलिस ने संज्ञान में लिया और मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मो. आरिफ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने कहा कि मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी का मामला है। एक युवक ने असलहा निकाल लिया था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज करने के साथ आरोपी युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन

झाड़-फूंक के विवाद में मारपीट, दो घायल

बलरामपुर कोतवाली के पहाड़पुर मुहल्ले में सोमवार सुबह झाड़फूंक के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में सोनू कुमार (38), सुमित कुमार (35) घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें