फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति विसर्जन में डीजे बजाने पर भिड़े दो गुट, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब मूर्ति विसर्जन के दौरान दो कमेटियों के कुछ युवक डीजे बजाने को लेकर आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते छोटी सी बात मारपीट में तब्दील हो गई। दो पक्षों में जमकर जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट में चार लोग घायल हो गए। वहीं एक की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। घायलों की पक्ष से तलवारबाजी करने का आरोप लगाते हुए मेंहनगर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने की बात कह रही है। मेंहनगर थाना क्षेत्र के खजुरा गांव में दशहरा पर्व के दौरान दो दुर्गा प्रतिमा स्थापित की गई थी। दशहरा के बाद मूर्ति विसर्जन के समय डीजे बजाने को लेकर दोनों पूजा कमेटी के कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार की रात कहासुनी हो गई। देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट की इस घटना में वरुण सिंह (20) अशोक सिंह (54) पवन रावत (50) व संजय रावत (20) को काफी चोटें आईं। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से देर रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनगर में भर्ती कराया गया। जहां पवन रावत की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर घायल अशोक कुमार सिंह ने स्थानीय थाने में तहरीर देते हुए गांव के ही चार लोगों पर आरोप लगाया है कि तलवार व गड़ासा लेकर उनके घर में घुस गए। वहीं महिलाओं के साथ बदसलूकी की। थाना प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि घटना को लेकर हमारे पास तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें