फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री रूद्रचंडी महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

विज्ञापन
भंवरनाथ मंदिर से निकली कलश यात्रा में शामिल लोग। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर से सटे भंवरनाथ मंदिर परिसर में आयोजित श्री रूद्रचंडी महायज्ञ के लिए बुधवार को यज्ञ स्थल से कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंची जहां से जल लेकर वापस यज्ञ स्थल पहुंची जहां विधि विधान से कलश की स्थापना की गई। श्री रूद्रचंडी महायज्ञ के लिए बुधवार को भंवरनाथ मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में 101 कुंवारी कन्याएं सिर पर कलश लिए जल भरने के लिए चल रही थी। हाथी, घोड़े और बैंडबाजे के साथ निकली यह कलश यात्रा भंवरनाथ मंदिर से निकलकर मातनपुर, सिलनी पुल होते हुए चंद्रमा ऋषि आश्रम पहुंची जहां उनके द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरा गया। इस दौरान लोगों द्वारा लगाए जा रहे जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। उसके बाद यह कलश यात्रा वहां से भंवरनाथ मंदिर पहुंची। जहां विधि विधान से कलश की स्थापना की गई। अंतर्राष्ट्रीय संत श्री बाल योगी महाराज ने बताया कि यज्ञ स्थल पर प्रतिदिन शिव पुराण कथा का आयोजन होगा। 26 अक्तूबर को इस महायज्ञ का भंडारे के साथ समापन होगा। कलश यात्रा में अनिल मामा, रामप्रीत सिंह, अजीत सिंह, नवरंग सिंह, रामजनम सिंह, मनोज सिंह, रुपेश सिंह, आरबी शुक्ला आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें