फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh: घाघरा नदी में नहाने गईं स्नातक की दो छात्राएं गहरे पानी में डूबीं, एक की मौत, एक को बचाया गया

Mon, 24 Jul 2023 02:53 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 आजमगढ़ जिले में सावन के तीसरे सोमवार पर दर्शन-पूजन से पहले घाघरा नदीं में नहाने के दौरान दो छात्राएं नदी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने एक को तो बचा लिया लेकिन दूसरी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
घाघरा नदी में डूबने से छात्रा की मौत - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के आजमगढ़ जिले में सावन के तीसरे सोमवार पर दर्शन-पूजन से पहले घाघरा नदीं में नहाने के दौरान दो छात्राएं नदी में डूबने लगीं। मौके पर मौजूद लोगों ने आननफानन नदी में छलांग लगाई। एक छात्रा को तो लोगों ने बचा लिया गया लेकिन दूसरी की डूबने से मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


रौनापार थाना क्षेत्र के दयालगंज सीवान गांव निवासी गुंजन यादव (22) पुत्री बंसी यादव और सुधा (20) पुत्री जितेंद्र सोमवार सुबह नहाने के लिए घाघरा नदी गई थी। उस समय घाघरा नदी में काफी लोग स्नान कर रहे थे। अचानक गुंजन और सुधा गहरे पानी में डूबने लगीं। दोनों को डूबता देख वहां स्नान कर रहे लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े।

गांगेपुर गांव निवासी ओमप्रकाश यादव और एक लड़के ने मिलकर सुधा को तो बचा लिया लेकिन गुंजन यादव की डूबने से मौत हो गई। गुंजन स्नातक तृतीय वर्ष की छात्रा थी। घटना की जानकारी होते ही पूरा गांव मौके पर पहुंच गया। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

घाघरा का बढ़ रहा जलस्तर, बाढ़ की आहट

सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने के साथ ही तटीय गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें तेज हो गई हैं। नदी क्षेत्र के तीन गांवों में तेजी से कटान हो रहा है। विगत 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 50 सेमी. की बढ़ोतरी हुई है। जिससे बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है।
विज्ञापन

नदी के जलस्तर में बढ़ाव के कारण महुला गांव से बांका बूढ़नपट्टी गांव को जाने वाला संपर्क मार्ग टूट चुका है। उर्दिहा, सहबदिया और गांगेपुर में कटान तेज हो गई है। बाढ़खंड के सहायक अभियंता धनंजय यादव ने बताया कि नदी में तीन बैराजों से 215498 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। जिसमें गिरजा बैराज से 128600 क्यूसेक, शारदा बैराज से 84285 क्यूसेक और सरयू बैराज से 2613 क्यूसेक पानी आ रहा है। जिसके कारण नदी के जलस्तर में बढ़ाव दर्ज किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें