फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: घुमाने के बहाने ले जाकर दो छात्राओं से छेड़खानी, तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायमीर। निजामाबाद थाना क्षेत्र निवासी दो छात्राओं से पूना पोखर के पास छेड़खानी का मामला सामने आया है। मामले परिजनों ने थाने में तहरीर देकर क्षेत्र के तीन युवकों पर छात्राओं को घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़खानी का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो लोगों ने बताया कि उनकी बेटियां संजरपुर स्थित एक विद्यालय में पढ़ती हैं। वे तीन अप्रैल को स्कूल गई थी। आरोप है कि स्कूल से लौटते वक्त गांव के ही मुकेश विश्वकर्मा और सरायमीर के राजापुर सिकरौर निवासी शिवम विश्वकर्मा छात्राओं को घुमाने के बहाने सरायमीर स्थित पूना पोखर ले गए। यहां दोनों युवकों का साथी सनी निवासी पूनापोखर पहले से मौजूद था। तीनों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। छात्राओं के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए। आरोपी छात्राओं को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने स्थानीय थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मुकेश, शिवम और सनी की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें