फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कार की टक्कर से दो दोस्तों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद साहब मेला देखने जा रहे दो दोस्तों को कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

इनको उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना मंगलवार की देर रात अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितैनी गांव के पास हुई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बता दें कि सऊदी अरब में कार्य करने वाले अजय कुमार (28) फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के नियाऊज गांव निवासी थे। दो माह पहले ही वह छुट्टी पर घर आए थे। वहीं इसी गांव के निवासी इंदल कुमार (28) भी सऊदी अरब में काम करते थे। वह भी कुछ दिन पूर्व घर आए थे। दोनों दोस्त थे व घर आस-पास होने के कारण हमेशा दोनों अक्सर साथ आया-जाया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार की रात दोनों घर से बाइक से गोविंद साहब का मेला देखने के लिए निकले थे। रात में दोनों अतरौलिया थाना क्षेत्र के छितैनी गांव के पास पहुंचे थे तभी पीछे से आ रहे कार ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से दोनों को सौ सैय्या अस्पताल अतरौलिया ले गई। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। टक्कर से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। अजय पांच भाई पांच बहन में सातवें नंबर पर था।

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें