आजमगढ़। कोरोना का टीका बृहस्पतिवार को जिले में पहुंच गया है, 16 को प्रथम चरण का टीकाकरण भी होना है। वहीं जिले में कोरोना के नए मरीज मिलने का क्रम भी जारी है। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के दो नए मरीज मिले है। दोनो आरटीपीसीआर जांच में पाए गए है। अब जिले में कुल मिले कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 5974 हो चुका है। जिसमें 5919 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। वर्तमान में 59 एक्टीव केस जिले में मौजूद है।