फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनी के नकली उत्पाद बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद जिले के साथ ही आसपास के जनपदों में भी सप्लाई हो रहे हैं। वाराणसी में नकली माल पकड़ा भी गया था तो शिकायत कंपनी मुख्यालय पर हुई थी। जिस पर कंपनी की तीन सदस्यी टीम ने जांच पड़ताल शुरू किया तो नकली माल की पैकिंग आजमगढ़ जिले के भदुली बाजार में किए जाने की सूचना मिली। जिस पर टीम ने बृहस्पतिवार को उक्त फर्जी मॉल पैकिंग किए जाने वाले गोदाम पर छापेमारी कर भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के उत्पाद बरामद किया। कंपनी की टीम ने इस बरामदगी के बाद सिधारी थाने पर एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया और बरामद फर्जी माल पुलिस के हवाले कर दिया। अनुशंधान ग्लोबल डिटेक्टिव प्राइवेट लिमिटेड विभिन्न ब्रांडेड कंपनियों के असली व नकली उत्पाद की जांच पड़ताल करती है। कुछ दिनों पूर्व वाराणसी में टाटा टी, हिमालय, बजाज व अलकेम लिमिटेड के विभिन्न ब्रांडेड उत्पादो के नकली माल पकड़े गए। जिस पर कंपनी की टीम ने जांच पड़ताल शुरू कराया। जांच के दौरान मॉल आजमगढ़ से सप्लाई होने की बात सामने आई। इसके बाद टीम ने जिले में पहुंच कर पड़ताल शुरू कर दिया। सूत्रों से जानकारी होने पर मुंबई से आयी तीन सदस्यी टीम ने सिधारी थाना अंतर्गत भदुली बाजार स्थित रंजीत यादव पुत्र जयराम यादव के घर पर छापेमारी किया। यहां भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के नकली उत्पाद तैयार व पैक किए जा रहे थे। जांच में मौके पर मौजूद सारा माल नकली मिला। मौके पर चार-छह की संख्या में लोग पैकेजिंग के कार्य में जुटे मिले वहीं नकली माल तैयार कराने वाला रंजीत फरार था। इसके बाद टीम ने सूचना सिधारी थाना पुलिस को दिया और सारा नकली माल जब्त करा कर पुलिस के हवाले कर दिया। इसके साथ ही सिधारी थाने में रंजीत के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया। टीम में रवि पांडेय, गोपाल झां, सुनील पांडेय आदि शामिल रहे। बरामद नकली माल की कीमत लाखों में बतायी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें