वहीं, दूसरी मुठभेड़ रानी की सराय थाने की पुलिस ने मझगांव कट के पास मुठभेड़ में दो बदमाशों को दबोचा। गोली लगने से घायल बिहार के खगड़िया निवासी विक्की कुमार और रानी की सराय थाना क्षेत्र के रितेश सोनकर को जिला अस्पताल भेजा गया। उनके पास से देशी पिस्टल, कारतूस, दो मोबाइल फोन, बाइक और नकदी बरामद की गई। विक्की कुमार के खिलाफ महराजगंज, कुशीनगर और आगरा में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।