फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: नशे में दो सिपाहियों पर वृद्ध महिला को घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के सोफीगढ़ गांव निवासी कौशरी निशां पत्नी वाजिद ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर अहरौला थाने में तैनात दो सिपाहियों पर नशे में धुत होकर घर में घुसकर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि एक मार्च को रात एक बजे थाने के दो सिपाही घर आए। दोनों नशे में धुत थे उन्होंने घर का दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलने पर अंदर जाकर तलाशी करने लगे। घर की औरतों से छेड़खानी करने लगे। इसका विरोध किया तो दोनों डंडे से मारने लगे। इससे हाथ में गंभीर चोट आई है। इसके पहले भी पांच फरवरी 2024 को इन्हीं लोगों ने पांच बजे सुबह उसे पीटा था। इस मामले में अहरौला थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि महिला ने जो आरोप लगाए हैं वो निराधार है। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है तो मामल की जांच कराई जाएगी। ये लोग संरक्षित पशु के तस्करी से जुड़े हैं, पुलिस जब भी कार्रवाई के लिए जाती है तो ये लोग गंभीर आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें