फूलपुर। कस्बे के भगवान शंकर के मंदिर से मंगलवार रात चोरों ने दो दान पात्रों को तोड़ कर उसमें रखा लगभग 15 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस संबंध में मंदिर समिति के सदस्य सुनील, संतोष, सुधीर रावत और अजय ने अज्ञात के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। कस्बे के मुख्य मार्ग के श्री शंकर जी तिराहे पर शंकर भगवान का मंदिर है।
इसमें तीन दानपात्र थे। साथ ही सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। सुबह-शाम पूजा व दर्शन करने वालों की भीड़ लगी रहती है। मंगलवार रात चोरों ने दो दानपात्रों को तोड़कर उसमें रखी नकदी चुरा ली। वारदात आधा घंटा में अंजाम दी गई। सुबह पांच बजे जब मंदिर के पुजारी राजेश्वर मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे तो दानपात्र टूटा देखा। दानपात्र खाली था, उसमें के रुपये गायब थे। उन्होंने सूचना मंदिर समिति के सदस्यों को दी। सूचना डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई। संवाद