फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में कोरोना संक्रमण से दो मौत, 47 नये संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से गुरुवार को भी दो लोगों की मौत हुई है। वहीं, 47 नये संक्रमित पाए गए हैं। बुधवार को 35 संक्रमित मिले थे। जनपद में अभी तक कुल 3628 कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इसमें 3060 स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को 40 मरीज स्वस्थ घोषित किए गए हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 508 पहुंच गई है। रिकवरी दर 84 फीसदी के आसपास है। अब तक 78 मरीजों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन

जनपद में गुरुवार को आरटी-पीसीआर, ट्रूनॉट और एंटीजेन किट से हुई जांच में करीमुद्दीनपुर में एक, मेहनाजपुर के चकिया कसरावल में एक, तहबरपुर के मंझारी में एक, मेंहनगर के सिधारी खजुरी में एक, कम्हरिया में एक, महालिया में एक, जमुआ में एक, अतरौलिया में एक, कोयलसा के पासीपुर में एक, अजमतगढ़ के भटौली इब्राहिमपुर में एक, सठियांव के सोनपार में एक, जहानागंज में एक, रानी की सराय में एक, पवई के हमीरपुर खंडौरा में एक, बिलरियागंज के पहलवानपुर में दो, फूलपुर के आदममऊ में एक, कुशवा दीदारगंज में एक ही परिवार में पांच, पीएचसी मार्टीनगंज का लैब असिस्टेंट संक्रमित पाए गए हैं। शहर के सरस्वती कालोनी में एक, खेतापुर हाफिजपुर में एक, ट्रैफिक आफिस में एक, लक्षिरामपुर में एक, हीरापट्टी में एक, जिला जेल में तीन लोग संक्रमित मिले हैं।
मेंहनगर और बूढ़नपुर निवासी की मौत
आजमगढ़। जनपद में कोरोना संक्रमण से दो और मौत हुई है। इसमें मेंहनगर के जयनगर जिगनी निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को आछ सिंतबर को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया था। मेडिकल कालेज चक्रपानपुरके नोडल अधिकारी डॉ. दीपक पांडेय ने बताया कि इनकी किडनी खराब थी और वाराणसी में इलाज चल रहा था। बीएचयू में बेड नहीं होने पर यहां भेजा गया था। गुरुवार को इनकी मौत हो गई। वहीं, बूढ़नपुर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को भी सांस लेने में दिक्कत थी। हालत खराब होने से उन्हें जिला अस्पताल से रेफर किया गया था। बुधवार रात उनकी भी मौत हो गई। दोनों लोगों का अंतिम संस्कार कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार कराया गया है। जनपद में कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या 78 पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें