फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में घायल अधेड़ समेत दो ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। गंभीरपुर व अहरौला थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग हादसों में घायल अधेड़ व युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर फरिहां मार्ग पर मोहिउद्दीनपुर गांव के पास पैदल जा रहे 51 वर्षीय रामवृक्ष चौहान पुत्र स्व. खुदी चौहान बाइक की चपेट में आकर घायल हो गए थे। प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अहरौला संवाददाता के अनुसार मेहदवारा गांव के पास मंगलवार की शाम सड़क हादसे में 25 वर्षीय अर्जुन पुत्र मोती निवासी बेंदुई घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घायल को परिजन पहले सीएचसी अहरौला ले गए थे जहां इलाज की सुविधा न मिलने पर हंगामा भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें