फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: गोरखपुर एक्स.-वे पर पिकअप ट्रक की टक्कर में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अतरौलिया। गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे पर रविवार की दोपहर में सड़क हादसे में घायल सत्यनारायण लोधी निवासी कमरौली अमेठी और एक अन्य की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं, कानपुर के गोविंद नगर निवासी ट्रक चालक संतोष बाजपेयी घायल हो गए। उनका उपचार 100 शैय्या अस्पताल में चल रहा है। दुर्घटना अंबेडकरनगर जिले के कटका थाना क्षेत्र में पिलर संख्या 75.600 के पास हुई। थानाध्यक्ष देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण मुर्गा लदा पिकअप के विपरित दिशा से आना माना जा रहा है। दोपहर लगभग तीन बजे विपरीत दिशा से आ रही पिकअप, सामने से आ रहे ट्रक से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में पिकअप में सवार सत्यनारायण लोधी निवासी कमरौली अमेठी की अतरौलिया 100 शैया अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि एक अन्य घायल युवक अंबेडकरनगर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ट्रक चालक संतोष बाजपेयी दिल्ली से बाइक लादकर गुवाहाटी जा रहे थे। घटना की सूचना पर कटका पुलिस और अतरौलिया पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक सत्यनारायण के भाई रामनारायण ने बताया कि उनका भाई पिकअप में कुशीनगर से मुर्गा लादकर अमेठी के जगदीशपुर जा रहे थे। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जा रहा है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें