फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन की बैठक, संगठन की मजबूती पर जोर

विज्ञापन
ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन की बैठक में नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों का किया गया सम्मान। संव
विज्ञापन
ठेकमा। ग्रामीण चिकित्सक सामाजिक एसोसिएशन के तत्वावधान में ठेकमा क्षेत्र स्थित पैरामेडिकल कॉलेज में ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण चिकित्सकों की समस्याओं, संगठन की मजबूती और समाज सेवा में उनकी भूमिका पर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि डॉ. मधुनाथ प्रजापति रहे। इस दौरान डॉ. एमके गौतम को ठेकमा ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। उपस्थित चिकित्सकों ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। प्रदेश सचिव डॉ. संतोष शर्मा ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक दिन-रात मेहनत कर समाज की सेवा करते हैं, लेकिन उन्हें अक्सर झोलाछाप कहकर उपेक्षित किया जाता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में ग्रामीण चिकित्सकों की अहम भूमिका है। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल सरोज ने कोरोना काल में ग्रामीण चिकित्सकों के योगदान को याद करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की। जिलाध्यक्ष डॉ. कैलाश सरोज ने कहा कि संगठन पहले से अधिक मजबूत हुआ है और चिकित्सक अपने अधिकारों व सम्मान के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे। संचालन डॉ. दिनेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर डॉ. ओपी सरोज, मलिक, डॉ. आरएस गौतम, धनंजय कुमार, कृष्ण कुमार, बाबूल मंडल, जेके मलिक, राजू सरोज आदि ग्रामीण चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें