फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई- केवाईसी के लिए गांवों में लगेगा दो दिन कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहे किसानों को अपने खातों की ई केवाईसी कराने के लिए सरकार ने फिर समय बढ़ा दिया है। अब किसान आगामी 25 अगस्त तक जनसेवा केंद्रों से व मोबाइल आधारित ओटीपी के माध्यम से अपना ई केवाईसी करा सकेंगे। इसके अलावा सरकार के निर्देश पर विभाग जनपद के गांवों में दो दिन ई केवाईसी के लिए विशेष अभियान चलाएगा। जनपद में 737868 किसान सम्मान निधि के लिए पजीकृत हैं। इसमें से 5,12,618 किसानों ने अपनी ई केवाईसी करा लिया है। बाकी के किसान समय बीत गया लेकिन ई केवाईसी नहीं करा पाए थे जिसके कारण इनकी अगली किस्त नहीं आने की संभावना जताई जा रही थी। उप कृषि निदेशक मुकेश कुमार ने बताया कि जिले में सवा दो लाख से अधिक ऐसे किसान हैं जिनका ई केवाईसी नहीं हो पाया है। किसानों की शत प्रतिशत ई केवाईसी के लिए सरकार ने फिर समय बढ़ा दिया है। किसान आगामी 25 अगस्त तक जनसेवा केंद्रों पर जाकर मायोमैट्रिक ई केवाईसी या मोबाइल के माध्यम से ओटीपी आधारित ई केवाईसी करा सकते हैं। उप कृषि निदेशक ने बताया कि शत प्रतिशत ई केवाईसी का कार्य पूरा करने के लिए 10 व 11 अगस्त को गांवों में कैंप लगाया जाएगा। किसान वहां भी पहुंचकर अपना ई केवाईसी करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें