फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दो बेटियों का इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं दो महिला खिलाड़ियों ने जिले का मान बढ़ाया है। पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के दम पर स्वाति निषाद और अंशु यादव का चयन ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स-2026 के लिए हुआ है। दोनों खिलाड़ी पंजाब में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगी।
विज्ञापन

21 नवंबर को डीएवी डिग्री कॉलेज में आयोजित पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें स्वाति और अंशु ने बेहतर प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। स्वाति निषाद का चयन अंडर-50 किलोग्राम, जबकि अंशु यादव का चयन अंडर-60 किलोग्राम भार वर्ग में हुआ है। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स का आयोजन 2 से 6 जनवरी 2027 तक रयत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर, पंजाब में होगा। दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी विश्वविद्यालय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। दोनों खिलाड़ियों को पुलिस लाइन में राष्ट्रीय प्रशिक्षक एवं रेफरी सुनील कुमार शिंदे प्रशिक्षण दे रहे हैं। एसएसपी की ओर से संचालित खेल पहल के तहत यहां खिलाड़ियों को नियमित प्रशिक्षण और खेल के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। दोनों खिलाड़ियों के चयन से पुलिस लाइन की खेल प्रशिक्षण पहल को प्रोत्साहन मिला है। उनकी सफलता से जिले की अन्य बेटियों को भी खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें