फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सारथी हाल और आरटीओ कार्यालय की निर्माण के लिए मिले दो करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। शासन की ओर से सदर तहसील के गंभीरवन में परिवहन विभाग के कार्यालय का निर्माण चल रहा है। सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से किया जा रहा है। कार्यदायी संस्था को शासन की ओर से निर्माण कार्य के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिये गये हैं।
विज्ञापन

वर्षों से किराये के मकान में चल रहे आरटीओ व एआरटीओ के स्थायी कार्यालय के लिए सदर तहसील के गंभीरवन में भूमि अधिग्रहित की गई है। सारथी हाल और कार्यालय भवन का निर्माण यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्टक्चर डेवलेपमेंट कारपोरेशन की ओर से किया जा रहा है। परियोजना की लागत 7.96 करोड़ रुपये है।
परियोजना पूर्ण होने की तिथि 31 मार्च वर्ष 2021 थी लेकिन अभी तक अपूर्ण है। कार्यदायी संस्था को पूरा बजट अवमुक्त न होने से निर्माण अधर में है। 30 अगस्त को शासन की ओर से संभागीय व सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय आजमगढ़ में निर्माणाधीन सारथी हॉल सहित कार्यालय भवन के निर्माण के लिए तृतीय किस्त की वित्तीय स्वीकृति दे दी गई है।
विज्ञापन

शासन ने दो करोड़ रुपये जारी कर दिये हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी सतेंद्र कुमार यादव ने बताया कि गंभीरवन में संभागीय परिवहन कार्यालय एवं सारथी हाल का निर्माण चल रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण कार्य धीमा चल रहा था लेकिन अब कार्य में तेजी आई है। कार्यदायी संस्था को बजट भी दिया गया है। इसी वर्ष निर्माण पूरा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें