फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: जिले स्तर पर दो आपराधिक गैंग पंजीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी अनुराग आर्य ने जिले स्तर पर दो आपराधिक गैंग को सूचीबद्ध किया है। जिसमें एक गैंग में पांच तो दूसरे में एक सदस्य को भी चिह्नित किया गया है। इन गैंगो के आपराधिक कृत्यों पर लगाम की कवायद के तहत यह कार्रवाई की गई है। जिले स्तर पर सूचीबद्ध किए गए गैंग में पहला देवगांव कोतवाली में पंजीकृत किया गया है। एसपी के अनुसार इस गैंग को मनीष राय गैंग नाम दिया गया है। जो गैंग का मुखिया बन कर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट व चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग को डी-155 कोड दिया गया है। इस गैंग के सदस्यों के रुप में अभिषेक राय, श्रवण यादव, सुमित शुक्ला, छोटे लाल मौर्या व संजय राय को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

दूसरा गैंग मेंहनगर थाने में सूचीबद्ध किया गया है। जिसे शमीम अहमद गैंग नाम दिया गया है। यह गैंग पशु तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। इस गैंग को कोड संख्या डी-156 दिया गया है। इस गैंग के सदस्य के रुप में हाफिज निवासी विषहम थाना मेंहनगर को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें