फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 48 लाख से बनेंगे दो अंत्येष्टि स्थल, 24 लाख हुए अवमुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
तमसा तट पर बसे सठियांव ब्लाॅक के दो गांवों में शवों के अंतिम संस्कार के लिए 48 लाख से दो अंत्येष्टि स्थल बनाए जाएंगे। इसके लिए शासन से 24 लाख अवमुक्त भी हो चुके हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सठियांव की ग्राम पंचायत बसौंधा भीतरी और दौलतपुर में शवों के दाह संस्कार के लिए अंत्येष्टि स्थल बनाया जाएगा। एक अंत्येष्टि स्थल के निर्माण में चौबीस लाख खर्च किए जाएंगे। शासन से इसकी स्वीकृति मिल गई है। यही नहीं कुल बजट की आधी धनराशि 12-12 लाख रुपये ग्राम सभा के खाते में भेज दिए गए हैं, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं कराया गया है। अंत्येष्टि स्थल के लिए काफी दिनों पहले ही दोनों ग्राम सभाओं का बैंक में खाता खोला गया था लेकिन धनराशि आ नहीं रही थी। भूमि का चिन्हाकन भी कर लिया गया है। अब शासन से धनराशि भी मिल चुकी है। दोनों गांवों में अंत्येष्टि का निर्माण हो जाने के लिए लोगों को शवों के अंतिम संस्कार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
एडीओ पंचायत सुनील कुमार मिश्र ने बताया कि अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए दोनों गांवों में पहली किश्त के रूप में 12-12 लाख आ चुके हैं। शेष धनराशि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें