फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक खबर: एक महीने में अनाथ हुए दो बच्चे, पहले पिता की हुई मौत फिर आटे की चक्की में फंसी मां भी...

Tue, 21 Feb 2023 03:13 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़

सार

गोपालपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह आटा चक्की चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। 17 जनवरी को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। कुछ दिनों के बाद पत्नी ने पति की आटा चक्की को चलाना शुरू किया। नौ फरवरी को आटा चक्की के पट्टे में पदमा की साड़ी फंस गई और...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासिनी एक महिला आटा चक्की में साड़ी फंस जाने से गंभीर रुप से घायल हो गई थी। उसका लखनऊ मे इलाज चल रहा था। मंगलवार को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। लखनऊ से शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। एक माह पूर्व ही मृतका के पति की मौत हुई थी और अब उसकी मौत होने से बच्चे अनाथ हो गए है।

विज्ञापन

गोपालपुर गांव निवासी अमित कुमार सिंह उफ बबलू आटा चक्की चला कर परिवार का भरण पोषण करता था। 17 जनवरी को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई थी। बीते 29 जनवरी को त्रयोदशाह के बाद पत्नी पदमा सिंह (44) पति के आटा चक्की को चलाना शुरू किया। ताकि वह परिवार का भरण पोषण कर सके। बीते नौ फरवरी को आटा चक्की के पट्टे में पदमा की साड़ी फंस गई। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने के चलते उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए लखनऊ में भर्ती कराया। जहां मंगलवार की सुबह पदमा की मौत हो गई। दोपहर बाद पदमा का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री की मां थी। बेटी श्वेता 19 साल की तो बेटा हिमांशु 17 साल का है। एक माह के अंदर ही पिता व मां को खोने से दोने बच्चे अनाथ हो गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें